खेल के तीसरे दिन सभी ग्रुपों के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम-खम
हाउस इंचार्ज सतीश त्रिपाठी ,गंगा दुबे प्रदीप रौनियार व सीन्सी पीटर पूरे समय अपने अपने खिलाड़ियों का बढ़ाते रहे उत्साह
खेल कॉर्डिनेटर एबी सर व वर्षा जायसवाल ने बच्चों के उत्साह की प्रशंसा की
प्रधानाचार्य बैजू चेरियन,उपप्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह,ग्राउंड फ्लोर इंचार्ज प्रेम सागर चौबे,मिडिल फ्लोर इंचार्ज धनंजय मिश्र, एपी जे अब्दुल कलाम ब्लॉक इंचार्ज मुन्ना पांडे,पी टी आई दीपू सर व सतीश सर व लाइब्रेरी इंचार्ज राजकुमार सिंह ने निष्पक्ष भाव से सभी खेल कराए संपन्न
स्टेट न्यूज इंडिया, महराजगंज
सिसवा नगर पालिका परिषद स्थित सेंट जोसेफ स्कूल, सिसवा में खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरुवार का माहौल उमंग और ऊर्जा से भरपूर था। सभी हाउसों के खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लड़कियों ने भी अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं।
व्हाइट हाउस की खिलाड़ियों में अनामिका राव, अमृता चौहान, उज्जवल त्रिपाठी,गोदावरी सिंह, स्वरा त्रिपाठी और दिव्यांशी द्विवेदी का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। खो-खो, कबड्डी, 100 मीटर रेस, बम ब्लास्ट ,200 मीटर रेस और शॉट पुट जैसे खेलों में खिलाड़ियों का उत्साह और जीतने का जुनून देखने लायक था।
हर खेल में एक नई उमंग और नई ऊर्जा की लहर दिखाई दी।इस बाबत विद्यालय के चेयरमैन ओए जोसेफ व सह संचालक रीबीन जोसेफ ने खिलाड़ियों को ईमानदारी और खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र ने खेल में हार-जीत को सामान्य बताते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने के महत्व पर जोर दिया। उनका मानना था कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि टीमवर्क और अनुशासन भी सिखाता है।विद्यालय के चेयरमैन ओए जोसेफ, प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने छात्रों की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
खेल के तीसरे दिन ने यह संदेश दिया कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व और मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक है। सेंट जोसेफ स्कूल के इस आयोजन ने छात्रों को खेल की वास्तविक भावना को समझने और अपने सपनों को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ओए जोसेफ,प्रधानाचार्य बैजू चेरियन,उप प्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह,प्रेम सागर चौबे, मुन्ना पांडे, धनंजय कुमार मिश्र, राजकुमार सिंह,ऑफिस इंचार्ज भुनेश्वर मिश्र ,अनिल पांडे, अवनीश मिश्र, फणींद्र मिश्र,
पीयूष त्रिपाठी,पुंडरीक गुप्ता, संतोष वर्मा,प्रदीप रौनियार,सतीश त्रिपाठी, अजीत बारीक ,गंगा दुबे,अमृता पाठक,मनीष श्रीवास्तव, तमजिद अली,राधेश्याम, प्रह्लाद प्रसाद, भुवाल गुप्ता, मंशा गुप्ता,मनोरमा जायसवाल,अनूप रौनियार ,वर्षा जायसवाल, रंजना त्रिपाठी,पूर्णिमा शाही,
ओम प्रकाश वर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी , दीपु सर,सतीश सर,संजीव कुमार, संजय गुप्ता , अशोक पांडे , सिनसी पीटर,ए०बी०वाई० सर,नीतेश श्रीवास्तव, ललितेश गुप्ता,रमा श्रीवास्तव, श्रूति,स्नेहा, बिंसी चाको व मनोज सहित विद्यालय के तमाम छात्र /छात्राएं उपस्थित थे।