सही दिशा में उचित प्रयास से मिलेगी सफलता - जिला विद्यालय निरीक्षक स्टेट न्यूज इंडिया, महराजगंज मिठौरा, शासन के निर्देश पर राजकीय हाई स्कूल बरवा राजा में आगंतुक शिक्षक व पदाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए कैरियर मेला का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक महाराजगंज प्रदीप कुमार शर्मा व विशिष्ट अतिथि राम दरस परियोजना निदेशक महाराजगंज, राहुल सागर खंड विकास अधिकारी मिठौरा, मेजर श्रीकांत प्रसाद, श्रीमती उर्मिला देवी ब्लॉक प्रमुख, व विद्यालय के प्रधान अध्यापक , सुरेंद्र प्रसाद, ऋतुशाल कनौजिया ग्राम प्रधान के देख-रेख में विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य के बारे में उचित मार्गदर्शन किया गया एवं बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के योजनाओं व शिक्षा की जानकारी दी गई। बागापार चौकी प्रभारी अनध कुमार छात्रों को संबोधित करते हुए सेना संबंधित भाति की जानकारी दी व इसके अतिरिक्त खंड राहुल सागर खंड विकास अधिकारी मिठौरा के विद्यार्थियों को सिविल सर्विस संबंधित करियर बनाने की उचित मार्गदर्शन किया । कार्य...
स्टेट न्यूज इंडिया, महराजगंज सिसवा बाजार सिसवा नगर पालिका परिषद स्थित सेंट जोसेफ स्कूल सिसवा के प्रांगण में आयोजित सीनियर ग्रुप कबड्डी प्रतियोगिता में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को 37-17 के बड़े अंतर से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में व्हाइट हाउस के खिलाड़ियों ने खेल के हर पहलू में अपनी दक्षता और कौशल का परिचय दिया। टीम के प्रमुख खिलाड़ी कविश राजा, कविश केडिया, नसीम, प्रिंस चौधरी, आयुष सिंह, आयुष दुबे, आदित्य चौधरी और ऋषिराज ने अपने खेल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सामूहिक रणनीति, अनुशासन और आत्मविश्वास ने टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। उनके शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। मैच के बाद विद्यालय के चेयरमैन ओए जोसेफ,सह संचालक रीबीन जोसेफ, प्रधानाचार्य ,उपप्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह,व्हाइट हाउस के इंचार्ज सतीश तिवारी, अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, अनूप रौनियार, स्नेहा श्रीवचन और श्रुति ने बच्चों को जीत की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अव...
हाउस इंचार्ज सतीश त्रिपाठी ,गंगा दुबे प्रदीप रौनियार व सीन्सी पीटर पूरे समय अपने अपने खिलाड़ियों का बढ़ाते रहे उत्साह खेल कॉर्डिनेटर एबी सर व वर्षा जायसवाल ने बच्चों के उत्साह की प्रशंसा की प्रधानाचार्य बैजू चेरियन,उपप्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह,ग्राउंड फ्लोर इंचार्ज प्रेम सागर चौबे,मिडिल फ्लोर इंचार्ज धनंजय मिश्र, एपी जे अब्दुल कलाम ब्लॉक इंचार्ज मुन्ना पांडे,पी टी आई दीपू सर व सतीश सर व लाइब्रेरी इंचार्ज राजकुमार सिंह ने निष्पक्ष भाव से सभी खेल कराए संपन्न स्टेट न्यूज इंडिया, महराजगंज सिसवा नगर पालिका परिषद स्थित सेंट जोसेफ स्कूल, सिसवा में खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरुवार का माहौल उमंग और ऊर्जा से भरपूर था। सभी हाउसों के खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लड़कियों ने भी अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। व्हाइट हाउस की खिलाड़ियों में अनामिका राव, अमृता चौहान, उज्जवल त्रिपाठी,गोदावरी सिंह, स्वरा त्रिपाठी और दिव्यांशी द्विवेदी का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। खो-खो, कबड्डी, 100 मीटर रेस, बम ब्लास्ट ,200 मीटर रेस औ...