Posts

Showing posts with the label सिसवा बाजार

खेल के तीसरे दिन सभी ग्रुपों के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम-खम

Image
हाउस इंचार्ज सतीश त्रिपाठी ,गंगा दुबे प्रदीप रौनियार व सीन्सी पीटर पूरे समय अपने अपने खिलाड़ियों का बढ़ाते रहे उत्साह खेल कॉर्डिनेटर एबी सर व वर्षा जायसवाल ने बच्चों के उत्साह की प्रशंसा की प्रधानाचार्य बैजू चेरियन,उपप्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह,ग्राउंड फ्लोर इंचार्ज प्रेम सागर चौबे,मिडिल फ्लोर इंचार्ज धनंजय मिश्र, एपी जे अब्दुल कलाम ब्लॉक इंचार्ज मुन्ना पांडे,पी टी आई दीपू सर व सतीश सर व लाइब्रेरी इंचार्ज राजकुमार सिंह ने निष्पक्ष भाव से सभी खेल कराए संपन्न स्टेट न्यूज इंडिया, महराजगंज   सिसवा नगर पालिका परिषद स्थित सेंट जोसेफ स्कूल, सिसवा में खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरुवार का माहौल उमंग और ऊर्जा से भरपूर था। सभी हाउसों के खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लड़कियों ने भी अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। व्हाइट हाउस की खिलाड़ियों में अनामिका राव, अमृता चौहान, उज्जवल त्रिपाठी,गोदावरी सिंह, स्वरा त्रिपाठी और दिव्यांशी द्विवेदी का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। खो-खो, कबड्डी, 100 मीटर रेस, बम ब्लास्ट ,200 मीटर रेस औ...

सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को दी जबरदस्त शिकस्त

Image
  स्टेट न्यूज इंडिया, महराजगंज  सिसवा बाजार सिसवा नगर पालिका परिषद स्थित सेंट जोसेफ स्कूल सिसवा के प्रांगण में आयोजित सीनियर ग्रुप कबड्डी प्रतियोगिता में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को 37-17 के बड़े अंतर से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में व्हाइट हाउस के खिलाड़ियों ने खेल के हर पहलू में अपनी दक्षता और कौशल का परिचय दिया। टीम के प्रमुख खिलाड़ी कविश राजा, कविश केडिया, नसीम, प्रिंस चौधरी, आयुष सिंह, आयुष दुबे, आदित्य चौधरी और ऋषिराज ने अपने खेल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सामूहिक रणनीति, अनुशासन और आत्मविश्वास ने टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। उनके शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। मैच के बाद विद्यालय के चेयरमैन ओए जोसेफ,सह संचालक रीबीन जोसेफ, प्रधानाचार्य ,उपप्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह,व्हाइट हाउस के इंचार्ज सतीश तिवारी, अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, अनूप रौनियार, स्नेहा श्रीवचन और श्रुति ने बच्चों को जीत की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अव...

रामलीला के कुशल आयोजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिन्दू कल्याण मंच को दिया गया शुभकामना संदेश

Image
  स्टेट न्यूज इंडिया,महराजगंज  सिसवा बाजार स्थानीय संगठन सिसवा बाज़ार जनपद महाराजगंज के हिन्दू कल्याण मंच को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा शुभकामना संदेश भेजा गया, इस शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री द्वारा हिन्दू कल्याण मंच के रामलीला महोत्सव के व्यवस्थित आयोजन की प्रशंसा करते हुए पूरे टीम को बधाई व भविष्य की शुभमनाएं दी गई है। इस अवसार पर मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया ने बताया कि  प्रधानमंत्री जी का शुभकामना संदेश हमें प्राप्त हुआ, हम मंच द्वारा उनको आभार प्रकट करते हैं कि वो इतने व्यस्त रहते हुए भी हम सभी के लिए इतना कार्य करते है। साथ ही इस शुभकामना संदेश से हमारे टीम का उत्साह बढ़ गया है, आगे हिन्दू कल्याण मंच एक नए उत्साह के साथ बेहतर कार्य करेगा। हिन्दू कल्याण मंच बच्चों में सनातन संस्कृति को जागृत करने के साथ साथ हिन्दू एकता पर भी कार्य करेगा। मंच की इकाई गोरखपुर, महाराजगंज, सीतापुर जिले में गठित हो चुकी हैं आगे हम हिन्दू कल्याण मंच का विस्तार कर सनातन संस्कृति को बच्चों तक पहुंचाने के साथ हिन्दू एकता पर भी कार्य करेंगे।

स्पोर्ट्स गेम के पहले दिन सभी हाउस इंचार्जों ने चुने अपने-अपने धुरंधर खिलाड़ी

Image
  स्टेट न्यूज इंडिया,महराजगंज  सिसवा बाजार  खेल मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है। यह न केवल शारीरिक विकास में सहायक है, बल्कि मानसिक और सामाजिक संतुलन भी प्रदान करता है। खेलों के माध्यम से बच्चे अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, और आत्मविश्वास जैसे गुणों को विकसित करते हैं। सेंट जोसेफ सिसवा बाजार स्कूल में आयोजित खेल उत्सव इसका उत्तम उदाहरण है।खेल के पहले दिन सभी हाउस इंचार्जों ने खिलाड़ियों का चयन किया और व्हाइट हाउस, ग्रीन हाउस, सैफरॉन हाउस तथा ब्लू हाउस के बच्चों ने खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में शॉर्ट फूट, टग ऑफ वार, कैंडल रेस, कबड्डी, बैडमिंटन और फुटबॉल जैसे खेल शामिल थे। इन खेलों में बच्चों ने अपनी कुशलता और क्षमता का अद्भुत परिचय दिया। इस खेल उत्सव में व्हाइट हाउस का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। उनके खिलाड़ियों ने न केवल टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि खेलों में अनुशासन और जुझारूपन भी दिखाया। इस सफलता का श्रेय उनके कठोर परिश्रम और समर्पण को जाता है। सेंट जोसेफ स्कूल द्वारा आयोजित यह खेल उत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण वि...

आरपीआईसी स्कूल सिसवा में आयोजित हुआ रोजगार मेला

Image
  स्टेट न्यूज इंडिया,महराजगंज  सिसवा बाजार जनपद महराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद स्थित आरपीआईसी स्कूल मे रोजगार मेले का आयोजन रविवार को हुआ जिसमें सैकड़ों लोग रोजगार हेतु उपस्थित रहे। मेले में कई प्रकार की कंपनियां आई थी इन कंपनियों मे प्रमुख रूप से Asahi इंडिया लिमिटेड, टाटा इंडिया एक्टिव प्राइवेट लिमिटेड, मदरसोन्न, याज़की इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान ऑटो स्पेयर्स पार्ट, आर बी एल बैंक, ऑल इन वन कंसल्टेंसी तथा अन्य कई कम्पनियां आई थी ।  लगभग अस्सी लोगो की नियुक्ति की गई तथा कुछ को अतरिक्त राउंड इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। प्रारम्भ में चयनित होने वाले लोगों में विकाश चौधरी, दीपू कुमार कुशवाहा, निरंजन भारती, अनूप यादव, आजाद अंसारी, नवामी प्रजापति, संजय कुमार, आकाश कुमार गौण तथा अन्य लोग रहे । सभी आवेदकों ने सन्तुष्ट होकर खुशी जाहिर किए । क्रमबद्ध तरीके से आवेदकों के अनुभव तथा शिक्षा के अनुसार अलग अलग स्थानों पे बने चयन केंद्रों मे भेजकर चयन प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से किया गया ।  चयन करने की प्रक्रिया में जिला समन्वयक अधिकारी अरविंद पाठक, हर्ष शुक्ला, पूजा शर्मा, गोवि...

परिवहन विभाग द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता मे आरपीआईसी का पहला स्थान

Image
  स्टेट न्यूज इंडिया,महराजगंज  सिसवा बाजार  परिवहन विभाग महराजगंज द्वारा आयोजित प्रतियोगिता मे आरपीआईसी स्कूल सिसवा बाजार के विद्यार्थियों का अच्छा प्रदर्शन रहा । इस बाबत विद्यालय के प्रबंधक डॉ पंकज तिवारी ने बताया कि परिवहन विभाग प्रत्येक वर्ष सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन करता है । पिछले वर्ष तक यह प्रतियोगिता केवल भाषण मे हुआ करती थी परन्तु इस वर्ष अतरिक्त क्विज तथा पेंटिग को भी प्रतियोगिता मे जोड़ा गया ।  मुख्य प्रतियोगिता भाषण में पहला स्थान आरपीआईसी स्कूल सिसवा बाजार के क्लास नौ की छात्रा आस्था जयसवाल का रहा । इसके अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता मे आयुष रस्तोगी का तीसरा स्थान तथा क्विज प्रतियोगिता में वसुधा पाण्डेय का तीसरा स्थान रहा था । पिछले वर्ष भी भाषण प्रतियोगिता मे आरपीआईसी के विद्यार्थी ने ही पहला स्थान प्राप्त किया था ।  आस्था ने पहले भी कई मंचों पे भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है तथा बेहतरीन प्रदर्शन किया है । इस उपलब्धि पर विद्यालय संचालक डॉ पंकज तिवारी ने खुशी जाहिर किया तथा बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों...

सेंट जोसेफ स्कूल सिसवा में नाटक व भजन के माध्यम से दिया गया बुद्ध और कबीर का संदेश

Image
स्टेट न्यूज इंडिया,महराजगंज  सिसवा बाजार जनपद महराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल  सिसवा में बुधवार को विद्यार्थियों को बनारस से  चलकर आई नाटक टीम द्वारा नाटक के माध्यम से महात्मा बुद्ध और संत कबीर के संदेशों को प्रभावी रूप से अनुकरण करने के लिए प्रेरित किया गया।  इस नाटक ने समाज को जातीय भेदभाव, राजनीति,वैमनस्य और संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर एकता और समानता की भावना को अपनाने का प्रेरणादायक संदेश दिया।महात्मा बुद्ध ने प्रेम, करुणा और अहिंसा के माध्यम से समाज को जोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने सिखाया कि सभी प्राणी समान हैं और जाति, धर्म, रंग-रूप के आधार पर किसी के साथ भेदभाव करना अनुचित है। वहीं, संत कबीर ने भी अपने दोहों के माध्यम से जातीयता और सांप्रदायिकता के खिलाफ आवाज उठाई।  उन्होंने बताया कि ईश्वर हर व्यक्ति के भीतर है और सभी मनुष्यों का रक्त एक समान है।इस नाटक ने विद्यार्थियों और उपस्थित दर्शकों को यह एहसास कराया कि समाज में व्याप्त जातिगत व धार्मिक भेदभाव हमारी प्रगति में बाधक है। इसके स्थान पर यदि हम बुद्ध और कबीर के विच...

बाल दिवस पर सेंट जोसेफ स्कूल सिसवा में खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Image
  स्टेट न्यूज इंडिया, महराजगंज  सिसवा बाजार जनपद महराजगंज के सिसवा नगरपालिका परिषद के स्थानीय विद्यालय सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा में बाल दिवस के उपलक्ष्य में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े हर्ष और उत्साह के साथ किया गया। इस आयोजन में बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया जिसमें दौड़, फुटबॉल,टग ऑफ वार,कबड्डी, ओपन आर्ट और शारीरिक दक्षता वाले कई खेल शामिल थे। सभी बच्चों ने बड़े जोश और उमंग के साथ अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस बाबत विद्यालय के चेयरमैन ओ ए जोसेफ ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था। विद्यालय के चेयरमैन ओए जोसेफ व प्रधानाचार्य बैजू चेरियन ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के संपूर्ण विकास में खेलों के महत्व पर जोर दिया। अंत में, विजयी बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें टॉफियां बाटी गई। बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन का साधन बना, बल्कि उ...