अरुण कुमार पटेल को सर्वसम्मति से 'उत्थान' चेरिटेबल ट्रस्ट का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

 उत्थान एक नई पहल चेरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं में बारे में लोगों को बताना है

इस्टेट न्यूज इंडिया

महराजगंज/ सिसवा बाजार

ब्यूरो चीफ फणींद्र मिश्र व जिला संवाददाता अनिल जायसवाल


सिसवा नगर पालिका के अरुण कुमार पटेल को उत्थान एक नई पहल चेरिटेबल ट्रस्ट के महराजगंज जिलाध्यक्ष पद नियुक्त किया गया है। यह जानकारी उन्हें ट्रस्ट द्वारा भेजे गए पत्रक से मिला। ट्रस्ट के संरक्षक ठाकुर रघुराज सिंह (राज्य मंत्री- श्रम एवं सेवायोजन उ0प्र0 ) ने अरुण पटेल को ट्रस्ट  की तरफ से बधाई दी है। उत्थान एक नई पहल चेरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं में बारे में लोगों को बताना और उन्हें जागरूक करके उन योजनाओं का लाभ दिलाना है साथ ही भट्ठा मजदूरों की समस्याओं, बाल श्रम की रोकथाम, सामुहिक कन्या विवाह,ट्राई साइकिल वितरण, समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण के साथ असहाय लोगों की सहायता करना है। 


 इस बावत उन्हें आशीष सिंह,मदन राजभर,अमरेन्द्र मल्ल, धर्मनाथ खरवार, छांगुर चौहान, मुन्ना कुशवाहा,, अवनीश उपाध्याय, सुरेन्द्र जायसवाल, चंद्रशेखर(लल्ले सिंह), शिव तिवारी,गणेश खरवार,दुर्गेश केशरवानी, सुनील केसरी,सुनील रौनियार व अन्य लोगों ने अरुण कुमार पटेल को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Popular posts from this blog

एस वी एन एकेडमी का शैक्षिक टूर शिक्षा,संस्कार और संस्कृति का संगम है:ऋषिकेश पांडेय

स्पोर्ट्स गेम के पहले दिन सभी हाउस इंचार्जों ने चुने अपने-अपने धुरंधर खिलाड़ी

सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को दी जबरदस्त शिकस्त