सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सिसवा में हुआ नूतन वर्ष का स्वागत

मुंबई के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राज सोनी  एवं उनके बंदर रोमियो ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया


स्टेट न्यूज़ इंडिया, महराजगंज/ सिसवा बाजार

फणींद्र कुमार मिश्र व अनिल जायसवाल

सिसवा नगर पालिका के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को नए वर्ष के आगमन का स्वागत सिसवा महोत्सव के रूप में क्षेत्रीय कलाकारों के मनमोहन प्रस्तुति  के साथ हुआ जिससे लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। मुंबई के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राज सोनी  एवं उनके बंदर रोमियो ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इस दौरान स्थानीय नगर आईएएस राघवेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी-आगर मालवा,मध्यप्रदेश को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने के साथ उनके द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया। इसी क्रम में सिसवा बाजार के सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की डांस ग्रुप लीडर अर्पिता चौधरी व शिवांगी सिंह के नेतृत्व में कामना मिश्रा व तमाम लड़कियों ने अपने डांस व गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। विदित रहे की यह कार्यक्रम ए बी सर, वर्षा जायसवाल व रबीना मैडम के कुशल देख रेख में तैयार किया गया था।

सिसवा महोत्सव का शुभारंभ स्थानीय नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्रत्येक वर्षों की तरह इस वर्ष भी क्षेत्रीय कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्र मुक्त कर दिया। इस दौरान सान्वी पाठक, संजना चौहान आरोही, अंश , शालिनी पाठक ,गौरी जायसवाल,मानसी जायसवाल की प्रस्तुति ने लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया वही काजल और ग्रुप, जीवन विश्वास, दिव्यांशु खरवार, आरुषि सुल्तानिया, काव्या त्रिपाठी ,दीपाली जायसवाल, रामकिशन जायसवाल की प्रस्तुति ने खूब वाहवाई लूटी। इसी के साथ सोनी एंड ग्रुप, अरुण सोनी, अयांश एंड रितिका ग्रुप, शक्ति डांस इंस्टीट्यूट एवं कलाकृति इंस्टीट्यूट की प्रस्तुतियां को भी  दर्शकों ने काफी सराहना किया। इस महोत्सव में परी अग्रवाल एवं कृतिका अग्रवाल की प्रस्तुति पर मलवरी कॉन्वेंट स्कूल की नन्ही छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी नृत्य पर दर्शको की तालियों से पंडाल गूंज उठा। नये वर्ष की आगमन के स्वागत में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल , एस के एस डी  सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामकिशन मेमोरियल अकादमी, स्टर्लिंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदि विद्यालयों  की छात्र-छात्राओं ने भी अपने  कल का बेहतर प्रदर्शन किया। 

       मुंबई के मशहूर हास्य कलाकार राज सोनी एवं उनके बंदर रोमियो के मंच पर आते ही दर्शकों  के तालियों पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। राज सोनी एवं रोमियो ने लोगों को जमकर हंसाया। टीवी एवं बड़े मंचों के संचालक प्रतीक त्रिवेदी ने इस महोत्सव का सफल संचालन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को शील्ड आदि देकर पुरस्कृत किया गया। आयोजक मंडल के मनोज केसरी, संजय जायसवाल, श्रवण कुमार गौड़,दीपक मद्धेशिया एवं रोशन मद्धेशिया ने महोत्सव में उपस्थित अतिथियों एवं कलाकारों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सोमनाथ चौरसिया, लालजी सिंह ,रमेश जायसवाल ,शुभ्रा सिंह जायसवाल ,रोशनी केसरी , पंडित अवधेश चौबे, बच्चन लाल गौड , दयाशंकर सिंह, किशन सिंह,गोविंद सोनी सहित  भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

कैरियर मेला के दौरान छात्रों को किया गया जागरूक

एस वी एन एकेडमी का शैक्षिक टूर शिक्षा,संस्कार और संस्कृति का संगम है:ऋषिकेश पांडेय

सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को दी जबरदस्त शिकस्त