सिसवा महोत्सव 2023 में प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं से लोगो को कर दिया मंत्रमुग्घ,राष्ट्रीय कॉमेडियन विजय ईश्वर लाल पवार ने लोगों को खूब हंसाया


रिपोर्ट:फणीन्द्र कुमार मिश्र
महराजगंज सिसवा बाजार
जनपद महराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद स्थित श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में  सिसवा विकास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज केसरी के नेतृत्व में सिसवा महोत्सव 2023 का सफल आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गिरजेश जायसवाल, अतिथि सभा सद जितेंद्र वर्मा,सोमनाथ चौरशिया,अश्विनी रौनियार,लालजी सिंह,नागेंद्र मल्ल, सी ओ सूर्य बली मौर्य,एस ओ कोठीभार मनोज राय,अवधेश चौबे,विवेक चौरशिया व एन बी पाल ने  दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रतीक द्विवेदी ने किया जो अपने हास्य व्यगों से सबको सोचने व हँसने पर मजबूर कर दिये।बताते चले कि विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी सिसवा महोत्सव2023 में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों सहित देश के नामी हस्तियों ने भाग लेकर सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस बाबत समिति के अध्यक्ष मनोज केसरी ने बताया कि पिछले 11 वर्षों  से सिसवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार भी श्रीराम जानकी मंदिर के मैदान में खास अंदाज में शानदार आयोजन किया जा रहा है जिसमे स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतिभाओं के साथ मंच साझा किया गया है। सिसवा महोत्सव के मुख्य अतिथि सिसवा नगर पालिका परिषद अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल के पति गिरजेश जायसवाल ने मंच के माध्यम से  श्री राम जानकी सरोवर को स्वर्ण मंदिर जैसे बनाने का वादा किया। इस बाबत सभा सद अश्वनी रौनियार ने कहा कि 26 जनवरी को मंदिर सरोवर में विशाल तिरंगा लगवाया जायेगा जो मंदिर सरोवर की सुंदरता में चार चांद लगा देगा। कार्यक्रम में आये मुम्बई से ख्यातिप्राप्त कॉमेडियन विजय ईश्वर लाल पवार VIP  के नाम से वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुके VIP ने 2 मिनट में 52 बॉलीवुड के कलाकारों की आवाज निकालकर दर्शकों को जहां अपनी ओर आकर्षित किया वही प्रसिद्व उदघोषक प्रतीक त्रिवेदी ने अपनी आवाज के जादू से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिसवा महोत्सव में परी अग्रवाल उम्र 6 वर्ष ने गणपति वंदना , अनिका सोनी,आराध्या सिंह,दीपाली जायसवाल, खुशी मिश्रा, उपासना मिश्रा,सौरभ मद्धेशिया, विवेक ग्रुप,वंशिका शर्मा,प्रिया जायसवाल,मायरा शर्मा इत्यादि ने अपनी डान्स प्रतिभा को दिखाया।  मलवरी स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, स्टर्लिंग स्कूल,किसान आदर्श कालेज,चोखराज तुलस्यान विद्यालय, राम किशन मेमोरियल, शक्ति डांस ग्रुप,ममता कलाकृति इंस्टीट्यूट के बाल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सिसवा महोत्सव में मनोज केसरी, संजय जायसवाल, जितेन्द्र वर्मा, अश्विनी रौनियार, अवधेश चौबे, सोमनाथ चौरसिया, धीरज तिवारी,गोविंद सोनी, रोशन मद्धेशिया, संदीप सोनी, लालजी सिंह, रोशनी केसरी, शुभ्रा सिंह जायसवाल, पूनम प्रभा सोनी, क्षेत्राधिकारी निचलौल सूर्यबली मौर्य, थानाध्यक्ष कोठीभार मनोज राय, हिमांशु राय, अमरेज़ ,सिसवा पत्रकार मंच के सभी पत्रकारों सहित हजारों की संख्या में महिला, पुरूष, बच्चे व नवयुवक शामिल रहे।

Popular posts from this blog

कैरियर मेला के दौरान छात्रों को किया गया जागरूक

एस वी एन एकेडमी का शैक्षिक टूर शिक्षा,संस्कार और संस्कृति का संगम है:ऋषिकेश पांडेय

सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को दी जबरदस्त शिकस्त