देश नायक की जन्म दायिनी पंचतत्व मे हुई विलीन
रिपोर्ट# प्रेम सागर चौबे
महराजगंज जनपद में प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन
पर शोक सभा आयोजित की गयी जिसमे उपस्थित लोगों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ ही दो मिनट मौन धारण कर मृतात्मा की शांति के लिए कामना की l बताते चले कि नगरपालिका परिषद सिसवा बाज़ार अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद सभासद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर श्रधांजलि अर्पित की। शोक सभा मे प्रमोद जायसवाल अशोक जायसवाल, जितेन्द्रवर्मा, शिब्बू मल्ल, धीरेंद्र सिंह, विवेक सिंह,अभिमन्युचौरसिया, भगवन्त सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में ठूठीबारी में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाशसिंह यादव, उप निरीक्षक अजयकुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा दुर्गा प्रसाद गुप्त, मंडलउपाध्यक्ष सचिंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जगदीश कुशवाहा, शक्ति केंद्र संयोजक विनोद गुप्ता बूथ अध्यक्ष राजू मद्धेशिया व तारकेश्वर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे l