प्राकृतिक खेती मानव समाज के लिये फायदेमंद एवं स्वास्थ्यप्रद


रिपोर्ट:फणीन्द्र कुमार मिश्र
जनपद सागर
सागर जिले केसली के ग्राम ऊंटकटा में  डॉ आशीष त्रिपाठी
कृषि विज्ञान केंद्र सागर २ देवरी के तत्वाधान में ग्राम ऊंटकटा के  वृंदावन फार्म हाउस में कृषक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन में मुख्य वक्ता डॉक्टर आशीष त्रिपाठी ने किसानों को बताया कि वर्तमान समय में किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएं। प्राकृतिक खेती किसानों के लिए काफी फायदेमंद है इस खेती में कम खर्च में अच्छा उत्पादन प्राप्त हो सकता है एवं इससे सामाज में आ रही नई-नई बीमारियों से छुटकारा भी मिलेगा क्योंकि वर्तमान में किसान रासायनिक उर्वरकों कीटनाशकों का अंधाधुंध प्रयोग कर रहे हैं जो बहुत खर्चीला होने के साथ समाज में नित नई बीमारियां लाने वाला है। सबसे पहले किसान गोमूत्र और गोबर का उपयोग करके मिट्टी को उपचारित करें। मट्ठा एवं गोमूत्र का उपयोग करके बीजों को उपचारित करें। दस परणी अर्क ब्रह्मास्त्र एवं जैविक कीटनाशकों के माध्यम से फसल को बचाए। ऐसी वनस्पति जिसको पशु नहीं खाते हैं, ऐसी 10 वनस्पतियों के पत्तों से दशपर्णी अर्क बनाया जाता है, इसके छिड़काव से फसल को सुरक्षित रखा जा सकता हैं। किसान यदि चाहे तो छोटे से रकवा में प्राकृतिक खेती करके इसका लाभ देख सकते हैं। ग्राम केवलारी कला के जागरूक कृषक धनीराम गुप्ता ने उद्यानकी फसलों, फसल बीमा योजना एवं जमीन नामांतरण से संबंधित योजनाओं को विस्तार से बताया। भारतीय किसान संगठन के संभागीय प्रभारी राजबहादुर सिंह यादव ने प्राकृतिक खेती के संबंध में स्वयं के द्वारा किए जा रहे प्रयोगों को जनता के समक्ष विस्तार से बताया। भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष रघुराज सिंह जी ने किसानों से जुड़ी हुई समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा की। अशोक एग्रीटेक के अधिकारीअजमेर सिंह कुशवाहा अजय राज मेहरा एवं कृषक अभय दुबे ने एफपीओ के  निर्माण एवं  महत्व के संबंध में किसानों से चर्चा की। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग केसली के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी चेतन मुजाल्वे, दीपक ओसारी, बबलू चौहान ने किसानों को वर्तमान में चलाई जा रही शासकीय योजनाओं के बारे में बताया। वृंदावन कृषि फार्म के संचालक सुरेश मेहरा ने किसानों को जैविक खेती के प्रयोग से लहलहाती फसलें स्ट्रॉबेरी ,आलू टमाटर, मिर्ची, वैगन, दिखाई। सभी किसानों ने खेती देखकर बहुत सराहना की। डी कंपोजर से तैयार खाद केंचुआ खाद एवं धान के पुआल की मल्चिंग देखकर किसान आश्चर्यचकित रह गए। कार्यक्रम में सहयोगी कृषक अर्जुन चढ़ार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह राजपूत देवेश चौवे रोहित सिंह लोधी इंजीनियर सागोनी मनोज मेहरा, कृष्ण कुमार पटेल केवलारी एवं केसली ब्लॉक के ग्रामों से सैकड़ों किसान शामिल हुए। 


Popular posts from this blog

कैरियर मेला के दौरान छात्रों को किया गया जागरूक

एस वी एन एकेडमी का शैक्षिक टूर शिक्षा,संस्कार और संस्कृति का संगम है:ऋषिकेश पांडेय

सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को दी जबरदस्त शिकस्त