पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से मिलकर उनको नेपाल सीमा पर स्थित जनपद की समस्याओं से कराया अवगत
रिपोर्ट:फणीन्द्र कुमार मिश्र
महाराजगंज के लोकप्रिय सांसद एवम् भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी के नेतृत्व में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर नेपाल सीमा पर स्थित जनपद की समस्याओं को रखा।इस बाबत केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि हमारा जनपद नेपाल राष्ट्र की सीमा पर स्थित है।इसकी खुली सीमाएं सुरक्षा के दृष्टिकोण से असुरक्षित है।पूर्व में कई खतरनाक आतंकवादी नेपाल सीमा पर पकड़े जा चुके है। आपके कर कमलों से जनपद मुख्यालय पर शास्त्र सीमा बल ( एस एस बी) के मुख्यालय की आधारशिला रखी गई। एस एस बी मुख्यालय आज भी पूर्ण नहीं हो सका है तथा इस मुख्यालय पर नई भर्ती हेतु भी आपसे पूर्व में महाराजगंज मुख्यालय पर भर्ती केंद्र खोलने का आग्रह किया था। हमारे जनपद के तमाम युवा सेना में भरती होने के लिए दूरस्थ जनपदों और अन्य राज्यो में जाते है जिससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। केंद्रीय रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह ने गंभीरता से लिया और आश्वस्त किया कि आप सबकी समस्या का समाधान अवश्य होगा।