प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष की माता का हुआ देहांत, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर


रिपोर्ट:फणीन्द्र कुमार मिश्र
महराजगंज
 जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब महराजगंज के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव की 85 वर्षीय माता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाध्यापिका डा मालती स्वरूप श्रीवास्तवा का बीती रात ईलाज के दौरान निधन हो गया। उनके पति आनंदस्वरूप श्रीवास्तव ने रविवार को बनारस के माणिकाटिका घाट पर मुखाग्नि दी। डा मालती स्वरूप श्रीवास्तवा अपने चार पुत्रों और दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ दी हैं जिनके निधन पर पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई हैं। रविवार को पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी।बताते चले कि काफी लंबे समय से वह अस्वस्थ थी जिनका ईलाज चल रहा था। बीती रात ईलाज के दौरान उनके निधन का जैसे ही समाचार मिला पत्रकारिता, राजनीतिक तथा शिक्षा जगत में मायूसी छा गया। उनके निधन पर लोगों ने गहरा दुःख प्रकट किया। इस बाबत पारिजनो ने बताया कि रविवार को उनका अंतिम संस्कार विधि विधान से बनारस के प्रसिद्ध मणिकटीका घाट पर किया गया। शोक सभा में  आशीष कुमार गौतम  सुशील शुक्ल, चंदन मद्धेशिया, इन्द्र शुक्ल, उमाकांत चौधरी, सुरेंद्र प्रजापति,मो इकबाल,नुरमोहम्मद, अंकित मणि,, पंकज रौनियार, कृष्ण मोहन जायसवाल,रामायण गुप्ता,पवन गौड़, कृष्णानंद, अनुराग,सतीश,अमित भारती,अल्ताफ हुसैन, कैलाश सिंह व आशुतोष मौर्य सहित तमाम पत्रकार तथा गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Popular posts from this blog

कैरियर मेला के दौरान छात्रों को किया गया जागरूक

एस वी एन एकेडमी का शैक्षिक टूर शिक्षा,संस्कार और संस्कृति का संगम है:ऋषिकेश पांडेय

सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को दी जबरदस्त शिकस्त