ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक में उठे अहम मुद्दे


रिपोर्ट:फणीन्द्र कुमार मिश्र
 गोरखपुर
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद गोरखपुर ने विकास भवन के मनरेगा सभागार में बैठक कर विभिन्न माँगों के सम्बन्ध में अपने सभी कर्मचारियों से आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया।सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने किया संचालन महामंत्री ओम प्रकाश यादव एवं कोषाध्यक्ष राम मिलन पासवान ने किया जिला अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि अभी तक हम लोगों की प्रदेश सरकार द्वारा एक भी मांँगे पूरी नहीं हो रही है इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर पूरे प्रदेश में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।सरकार के घोषणा के बाद भी सरकार अपने फैसले पर उदासीनता दिखा रही है अभी तक पूरे प्रदेश के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है हम लोगों की सेवा नियमावली नहीं बना है हम सभी कर्मचारी इसके विरोध में मिलकर धरना प्रदर्शन के लिए प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर प्रदेश के सम्पूर्ण जिला मुख्यालय पर एक दिनी धरना प्रदर्शन किया जायेगा।इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश संयुक्त मंत्री परदेसी पासवान,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला संघ सीमा देवी,महिला संघ से जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह,जिला वरिष्ठ उपाध्याय शम्भूनाथ गौड़,जिला संरक्षक दिलीप गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार,ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश प्रसाद भटहट,अध्यक्ष लालमन यादव गोला,अध्यक्ष बलराम गौतम खोराबार, अध्यक्ष जय गोविंद गौड़ बेलघाट,अध्यक्ष नरेन्द्र,पाली, अधयक्ष जय शंकर भारती पिपराइच,अध्यक्ष राम प्रवेश,खजनी,अध्यक्ष बब्लू निषाद,अध्यक्ष कलीमुलाह पिपरौली,अध्यक्ष नर्वदेश्वर नाथ सरदार नगर,राजू प्रसाद,रमेश सिंह,राजेश, उमेश कुमार यादव,कमलेश कुमार,प्रमोद कुमार,प्रदीप कुमार,सुनील सिंह उमेश सिंह संगीता देवी,राधेश्याम, देवी प्रसाद वजय प्रकाश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

एस वी एन एकेडमी का शैक्षिक टूर शिक्षा,संस्कार और संस्कृति का संगम है:ऋषिकेश पांडेय

स्पोर्ट्स गेम के पहले दिन सभी हाउस इंचार्जों ने चुने अपने-अपने धुरंधर खिलाड़ी

सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को दी जबरदस्त शिकस्त