हस्ताक्षर अभियान द्वारा सिसवा नगरपालिका चुनाव करानेकी हुयी अपील



#रिपोर्ट : प्रेम सागर चौबे 
STATE NEWS INDIA
निचलौल महाराजगंज
स्थानीय क्षेत्रांर्गत नगर पालिका सिसला परिषद के  चुनाव करने हेतु लोकतंत्र रक्षक मोर्चा द्वारा रायपुर चौराहे से पूरे जोशोखरोश के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाकर नगर पालिका परिषद के बहुप्रतीक्षीत चुनाव का आगाज किया गया। 
इस अभियान के प्रभारी  राकेश दुबे व अमरेन्द्र मल्ल  के नेतृत्व में पोस्ट व बैनर लगाते हुए लोगो में जागरुकता का संचार किया गया। इस अभियान का उद्देश्य यह बताना है कि देश लोकतांत्रिक है और लोकतंत्र में जनता की आवाज ही सर्वोपरि है। उपरोक्त अभियान द्वारा निश्चित रूप से जनता की आवाज उपर तक पहुँचेगी और चुनांव संपन्न होने की प्रबल संभावना है।अभियान की सफलता के लिए सैकड़ों की संख्या मे पुरुष, महिलायें, युवा, व्यापारी और देश के कर्णधार किसानों ने बढ़चढ़ कर अपनी भूमिका दी। इसमें मुख्य रूप से राम अवध चौरसिया, हेमंत , ईश्वर यादव, अखिलेश चौधरी, विद्यासागर, सद्दाम, ईश्वर गुप्ता, मनोज व ओमप्रकाश सहित सैकड़ो लोगो ने अपना समर्थन दिया।

Popular posts from this blog

कैरियर मेला के दौरान छात्रों को किया गया जागरूक

एस वी एन एकेडमी का शैक्षिक टूर शिक्षा,संस्कार और संस्कृति का संगम है:ऋषिकेश पांडेय

सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को दी जबरदस्त शिकस्त