लाला लाजपत राय भारत के सच्चे देशभक्त और समाज सुधारक थे: फणींद्र कुमार मिश्र
स्टेट न्यूज इंडिया, महराजगंज लायन ऑफ पंजाब व पंजाब केसरी से सम्मानित, देश के महानायक लाला लाजपत राय का नाम भारत के स्वतंत्रता संग्राम के उन महानायकों में गिना जाता है जिन्होंने अपने बलिदान, कर्तव्य निष्ठा और समाज सेवा के कार्यों से देशवासियों को प्रेरित करते हुए उनके दिलों में देश प्रेम की भावना को जागृत किया था ,यही कारण है कि उन्हें "पंजाब केसरी" और "लायन ऑफ पंजाब" के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 28 जनवरी 1865 को पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुआ था। लाजपत राय एक कुशल नेता, समाज सुधारक और लेखक थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत आधार प्रदान करने के लिए बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल के साथ "लाल-बाल-पाल" तिकड़ी बनाई। ये तीनों नेता स्वराज और ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक बन गए। लाला लाजपत राय ने भारतीय समाज को जागरूक और संगठित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, अस्पृश्यता उन्मूलन, और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सार्थक व सारगर्वित प्रयास किया। 1894 में, उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना...