नाली न होने से लोग परेशान, सड़कों पर जमा होता है पानी


रिपोर्ट:अल्ताफ हुसैन
भिटौली /सिसवा मुन्शी 
 जनपद महराजगंज के घुघली विकासखंड में कई जगह मूलभूत सुविधाओं से लोग जूझ रहे हैं। वही तरकुलवा रोड जो लगभग चार वर्ष से पूरी तरह टूट हुआ है जो स्कूलों व कारोबारियों को जोड़ने का कार्य करता है। आये दिन राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। साथी साथ सिसवा मुन्शी चौराहा पर कई सालों से नालियों की कमी होने से लोगों को बरसात में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण बारिश का पानी यहां की सकरी गलियों व सड़कों में जमा हो जाता है।


घरों के सामने भरता है पानी
-------
लोगों ने बताया कि घरों के सामने बारिश के पानी का जमाव हो जाता है। 
गंदगी से मच्छर, मक्खी पनप रही है। जिसके कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। ना तो कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाता है, ना ही सफाई कराई जाती है।

Popular posts from this blog

लाला लाजपत राय भारत के सच्चे देशभक्त और समाज सुधारक थे: फणींद्र कुमार मिश्र

सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को दी जबरदस्त शिकस्त

रामलीला के कुशल आयोजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिन्दू कल्याण मंच को दिया गया शुभकामना संदेश