निचलौल क्षेत्र के कूडिया माता मंदिर में नववर्ष पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़


रिपोर्ट# प्रेम सागर चौबे
महाराजगंज ,निचलौल
महाराजगंज जिले के निचलौल थाने के अंतर्गत कुड़िया माता जी का स्थान जो निचलौल कस्बे के पूरब जंगल के बीचो- बीच स्थित है जहां पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नए वर्ष के पहले दिन दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एक साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इकट्ठा हुई । इस मौके पर निचलौल थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता अपने विवेक का प्रदर्शन करते हुए दर्शन और आशीर्वाद के लिए आने व जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इतनी समुचित व्यवस्था किये कि आने व जाने वाले श्रद्धालुओं को अपना वाहन खड़ा करने व पुनः जाने और दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करने में किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा । इन सभी के लिए निचलौल थाना प्रभारीआनंद कुमार गुप्ता ने क्रमबद्ध और समुचित व्यवस्था अपने स्तर से की। इस कार्य में निचलौल थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता के साथ-साथ लगभग सभी निचलौल थाने की पुलिस ने अपना अमूल्य योगदान दिया l

Popular posts from this blog

लाला लाजपत राय भारत के सच्चे देशभक्त और समाज सुधारक थे: फणींद्र कुमार मिश्र

सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को दी जबरदस्त शिकस्त

रामलीला के कुशल आयोजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिन्दू कल्याण मंच को दिया गया शुभकामना संदेश