जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिया प्रधानाचार्य को निलंबित करने का निर्देश


रिपोर्ट :प्रेम सागर चौबे
महराजगंज सेमरा चंदौली

जिलाधिकारी डा० सत्येन्द्र कुमार झा द्वारा राजकीय हाई स्कूल सेमरा चन्दौली के आकास्मिक निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर, कक्षाओं-प्रयोगशाला व पुस्तकालय व विद्यार्थियों की नामांकन संख्या देखते हुए परिसर मे साफ-सफाई का अभाव व अपूर्ण बाउंड्री पर कड़ी
नाराजगी जाहिर करते हुए इस कार्य को परफारमेंस ग्रांट योजना अथवा ग्राम पंचायत निधि से कराने का निर्देश देते हुए प्रधानाचार्य माधुरी पाण्डेय के स्वस्वीकृत आवेदन को देखकर तथा विद्यालय में लैब, पुस्तकालय व खेल सामग्री के रख-रखाव व अव्यवस्था
को देखकर प्रधानाचार्य को निलंबित करने का निर्देश
जारी कर दिया। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह तथा जिला सूचना
अधिकारी  प्रभा कर  मणि  की उपस्थिति रही।

Popular posts from this blog

लाला लाजपत राय भारत के सच्चे देशभक्त और समाज सुधारक थे: फणींद्र कुमार मिश्र

सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को दी जबरदस्त शिकस्त

रामलीला के कुशल आयोजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिन्दू कल्याण मंच को दिया गया शुभकामना संदेश