लाइन पर करते समय मालगाड़ी के चपेट में आने से पचास वर्षीय महिला की हुई मौत

 
#रिपोर्ट :अनिल जायसवाल
 सिसवा बाजार/महराजगंज
गोरखपुर नरकटियागंज रेल खंड पर सिसवा स्टेशन पर मालगाड़ी के चपेट में आने से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी ।बताते चले कि शुक्रवार की दोपहर स्थानीय रेल स्टेशन पर एक अज्ञात महिला की रेल लाईन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गयी।घटना की सुचना मिलते ही जी आर पी पुलिस मौके पर पहुँच जाँच की। महिला की शिनाख़्त नही हो पाई थी । इस संबंध में कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया की शव को जी आर पी पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला की शिनाख्त की जा रही हैं।

Popular posts from this blog

लाला लाजपत राय भारत के सच्चे देशभक्त और समाज सुधारक थे: फणींद्र कुमार मिश्र

सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को दी जबरदस्त शिकस्त

रामलीला के कुशल आयोजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिन्दू कल्याण मंच को दिया गया शुभकामना संदेश