परिवहन विभाग द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता मे आरपीआईसी का पहला स्थान
स्टेट न्यूज इंडिया,महराजगंज सिसवा बाजार परिवहन विभाग महराजगंज द्वारा आयोजित प्रतियोगिता मे आरपीआईसी स्कूल सिसवा बाजार के विद्यार्थियों का अच्छा प्रदर्शन रहा । इस बाबत विद्यालय के प्रबंधक डॉ पंकज तिवारी ने बताया कि परिवहन विभाग प्रत्येक वर्ष सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन करता है । पिछले वर्ष तक यह प्रतियोगिता केवल भाषण मे हुआ करती थी परन्तु इस वर्ष अतरिक्त क्विज तथा पेंटिग को भी प्रतियोगिता मे जोड़ा गया । मुख्य प्रतियोगिता भाषण में पहला स्थान आरपीआईसी स्कूल सिसवा बाजार के क्लास नौ की छात्रा आस्था जयसवाल का रहा । इसके अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता मे आयुष रस्तोगी का तीसरा स्थान तथा क्विज प्रतियोगिता में वसुधा पाण्डेय का तीसरा स्थान रहा था । पिछले वर्ष भी भाषण प्रतियोगिता मे आरपीआईसी के विद्यार्थी ने ही पहला स्थान प्राप्त किया था । आस्था ने पहले भी कई मंचों पे भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है तथा बेहतरीन प्रदर्शन किया है । इस उपलब्धि पर विद्यालय संचालक डॉ पंकज तिवारी ने खुशी जाहिर किया तथा बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों...