Posts

Showing posts with the label लक्ष्मीगंज

एस वी एन एकेडमी का शैक्षिक टूर शिक्षा,संस्कार और संस्कृति का संगम है:ऋषिकेश पांडेय

Image
  स्टेट न्यूज इंडिया,कुशीनगर कुशीनगर,लक्ष्मीगंज। एस वी एन एकेडमी लक्ष्मीगंज कुशीनगर के मेधावी व कर्मठी छात्र/छात्राओं ने अपने अध्यापकों व अध्यापिकाओं के साथ शनिवार को एक शैक्षिक टूर के माध्यम से न केवल विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का आध्यात्मिक भ्रमण किया, बल्कि भारत और नेपाल की सांस्कृतिक धरोहर को भी नजदीक से समझते हुए इसे अपने जीवन में समाज कल्याण हेतु आत्मसात करने का संकल्प लिया । यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक अद्भुत,अनुकरणीय,ज्ञानवर्धक व समाजपरक अनुभव साबित हुआ, जिसमें उन्होंने न केवल अपना ज्ञानवर्धन किया बल्कि आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी अपने व्यक्तित्व को समृद्ध किया। बताते चले कि इस यात्रा की शुरुआत बिहार के प्राचीन माता मदनपुर स्थान से हुई, जो अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है। इसके पश्चात उन्होंने इको पार्क में प्राकृतिक विहंगम दृश्यों का अवलोकन कर अपनी भौतिक ऊर्जा  को बढ़ाते हुए कोलेश्वर झूले का आनंद लेने के बाद 800 वर्ष पुराने  कोलेश्वर मंदिर में कोलेश्वर भगवान का दर्शन किया। विदित रहे कि यह स्थान न केवल स्थापत्य कला...

एसवीएन एकेडमी के लक्ष्मीगंज के परिसर में धूमधाम से मनाई गई गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

Image
  सत्य और अहिंसा के पथ पर चल कर गांधी जी ने देश को आजाद कराया -मदन गोविंद राव स्टेट न्यूज इंडिया,कुशीनगर लक्ष्मीगंज जनपद कुशीनगर के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित एसवीएन एकेडमी के परिसर में बुधवार को गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने कहा कि देश की आजादी में गांधी जी के आने के बाद आंदोलन की दिशा और दशा बदल गई। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान गांधी जी ने देश में करो या मरो का और भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया था। सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर गांधी जी ने देश को आजाद कराया था। एस ओ रामकोला आंनद कुमार गुप्ता ने बताया कि बदलते परिवेश में सबको गांधी जी के सत्य और अहिंसा के  आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। प्रधानाचार्य कैप्टन अवधेश पाण्डेय ने कहा कि आज के समय में गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता है। रविंद्र कुमार त्रिपाठी ने दूसरे प्रधानमंत्री स्व.लालबहादुर शास्त्री के बारे मे बताया कि बचपन अभावों मे बीता और प्रधानमंत्री बनने के बाद भी शास्त्री जी सादा जीवन उच्च विचार के आदर्श का पालन करते रहे...