Posts

Showing posts with the label महराजगज

सिसवा नगर पालिका में पहली बार मतदान करने आये युवक युवतियों में दिखा उत्साह

Image
भीषण गर्मी में भी मतदान में जिले में अव्वल रहा सिसवा बाजार:  63.41% हुआ मतदान राष्ट्र धर्म ध्वज महराजगज/ सिसवा बाजार ब्यूरो चीफ फणीन्द्र कुमार मिश्र, जिला संवाददाता अनिल जायसवाल, अमरेन्द्र मल्ल विशेन व योगेश्वर पाण्डेय की संयुक्त रिपोर्ट लोकसभा निर्वाचन के सातवें व आखिरी चरण में 1 जून को हुए मतदान में युवाओं में खूब उत्साह देखने को मिला ।  सुबह 7 बजे से पहले ही युवा अपने अपने बूथ पर अपना वोट देने को आतुर रहे। सिसवा क्षेत्र के संस्कृत पाठशाला बूथ पर सुप्रसिद्ध गायक अमित अंजन, नवीन सिंह,जितेंद्र बहादुर सिंह इत्यादि लोग वोटिंग शुरू होने की प्रतीक्षा करते दिखे। वही हाल उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरपुरवा में भी दिखा।  प्राथमिक विद्यालय स्टेट चौक, जूनियर हाईस्कूल,प्राथमिक विद्यालय मिसकारी टोला में लोकसभा चुनाव के पर्व पर मतदान के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा। 82 वर्षीय जितेंद्र कुमार मल्ल अपने पुत्र के साथ व 95 वर्षीय मन्ना लाल कलकतिया ने भी अपने पुत्र पवन के साथ मतदान स्थल पर जाकर मतदान किया। दोपहर तक के मतदान तक 47%,शाम 5 बजे तक 63.7% मतदान रहा।  ◆ 16 वर्ष बाद काठमांडू से ...

थोड़ी देर की तेज हवा और बारिश ने की भारी क्षति

Image
  सिसवा बाजार में आयी अचानक तेज आंधी व बारिश से जनजीवन ठप स्टेट न्यूज़ इंडिया सिसवा बाजार ब्यूरो चीफ अनिल जायसवाल के साथ जिला संवाददाता योगेश्वर उर्फ संजय पाण्डेय     सिसवा बाजार में बृहस्पतिवार सायं काल 7:00 बजे आई तेज़ हवा और बारिश ने ख़ासी क्षति पहुचायी,महिला अस्पताल के रास्ते पर एक विशाल पेड़ जड़ समेत उखड़ कर सड़क पर गिर गया,सिसवा नगर पालिका परिषद स्थित वनस्पति माँ स्थान के ठीक सामने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाने वाली मार्ग पर उसी समय निचलौल की तरफ से आती एक ट्रक गिरते पेड़ से बचने के लिए अपने बाइं तरफ सड़क से बाहर की तरफ निकला।बदहवास ड्राइवर द्वारा सड़क के किनारे नाली के ऊपर ढले स्लैब के ऊपर से ट्रक निकालते समय स्लैब टूटने से ट्रक धंस गया।जिससे आवागमन थोड़ी देर तक बाधित रहा।नगर में सड़क के किनारे लगाए पेड़ और दुकानों पर लगे बोर्ड भी बड़ी संख्या में उखड़ कर सड़क पर गिरे नज़र आये।तेज़ हवा और बारिश से विद्युत आपूर्ति भी बाधित।