Posts

Showing posts with the label कुशीनगर

एस वी एन एकेडमी का शैक्षिक टूर शिक्षा,संस्कार और संस्कृति का संगम है:ऋषिकेश पांडेय

Image
  स्टेट न्यूज इंडिया,कुशीनगर कुशीनगर,लक्ष्मीगंज। एस वी एन एकेडमी लक्ष्मीगंज कुशीनगर के मेधावी व कर्मठी छात्र/छात्राओं ने अपने अध्यापकों व अध्यापिकाओं के साथ शनिवार को एक शैक्षिक टूर के माध्यम से न केवल विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का आध्यात्मिक भ्रमण किया, बल्कि भारत और नेपाल की सांस्कृतिक धरोहर को भी नजदीक से समझते हुए इसे अपने जीवन में समाज कल्याण हेतु आत्मसात करने का संकल्प लिया । यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक अद्भुत,अनुकरणीय,ज्ञानवर्धक व समाजपरक अनुभव साबित हुआ, जिसमें उन्होंने न केवल अपना ज्ञानवर्धन किया बल्कि आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी अपने व्यक्तित्व को समृद्ध किया। बताते चले कि इस यात्रा की शुरुआत बिहार के प्राचीन माता मदनपुर स्थान से हुई, जो अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है। इसके पश्चात उन्होंने इको पार्क में प्राकृतिक विहंगम दृश्यों का अवलोकन कर अपनी भौतिक ऊर्जा  को बढ़ाते हुए कोलेश्वर झूले का आनंद लेने के बाद 800 वर्ष पुराने  कोलेश्वर मंदिर में कोलेश्वर भगवान का दर्शन किया। विदित रहे कि यह स्थान न केवल स्थापत्य कला...

एसवीएन एकेडमी के लक्ष्मीगंज के परिसर में धूमधाम से मनाई गई गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

Image
  सत्य और अहिंसा के पथ पर चल कर गांधी जी ने देश को आजाद कराया -मदन गोविंद राव स्टेट न्यूज इंडिया,कुशीनगर लक्ष्मीगंज जनपद कुशीनगर के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित एसवीएन एकेडमी के परिसर में बुधवार को गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने कहा कि देश की आजादी में गांधी जी के आने के बाद आंदोलन की दिशा और दशा बदल गई। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान गांधी जी ने देश में करो या मरो का और भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया था। सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर गांधी जी ने देश को आजाद कराया था। एस ओ रामकोला आंनद कुमार गुप्ता ने बताया कि बदलते परिवेश में सबको गांधी जी के सत्य और अहिंसा के  आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। प्रधानाचार्य कैप्टन अवधेश पाण्डेय ने कहा कि आज के समय में गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता है। रविंद्र कुमार त्रिपाठी ने दूसरे प्रधानमंत्री स्व.लालबहादुर शास्त्री के बारे मे बताया कि बचपन अभावों मे बीता और प्रधानमंत्री बनने के बाद भी शास्त्री जी सादा जीवन उच्च विचार के आदर्श का पालन करते रहे...

एसवीएन एकेडमी परिवार का उद्देश्य ही है सेवा के साथ उत्तम शिक्षा देना- ऋषिकेश पाण्डेय

Image
  स्टेट न्यूज इंडिया,कुशीनगर लक्ष्मीगंज मार्ग दुर्घटना में खो चुके माता-पिता एवं बहन को सात वर्षीय फैशल आज अकेला है। उसके दादा दादी उसका लालन पालन करते है। माता पिता का छत्र छाया नही रहने पर परिवार का भी माली हालत ठीक नही है। फैशल के शिक्षा के लिए लक्ष्मीगंज बाजार स्थित एसवीएन एकेडमी आगे आया। विद्यालय के डायरेक्टर ऋषिकेश पाण्डेय बताते है कि विद्यालय परिवार ने उस समय ही निर्णय लिया था की फैशल को शिक्षा प्राप्त करने में जितना भी खर्च आएगा। सभी खर्चे को विद्यालय परिवार एक अभिभावक के रुप में करेगा। समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए विद्यालय दृढ़ संकल्पित है। लागातार विगत दो वर्षों से फैशल के समस्त खर्चे को विद्यालय परिवार वहन करता है एवं भविष्य में फैशल जहां तक शिक्षा अर्जित करेगा सभी खर्चे एसवीएन एकेडमी परिवार उठायेगा।  अप्रैल माह में नया  सत्र शुरू हुआ है इसी बात को चरितार्थ करते हुए एसवीएन एकेडमी के वाइस प्रिंसिपल राजकुमार वर्मा द्वारा विद्यालय परिवार की ओर से इस वर्ष भी बुक्स कॉपी यूनिफार्म एवं पठन पाठन की सभी वस्तुएं बच्चें को उसके दादा जी के साथ उपलब्ध...

एस वी एन एकेडमी लक्ष्मीगंज के नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभाओ पर लोग हुए चकित, बाल वैज्ञानिकों ने जीवनपयोगी मॉडलों का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Image
  स्टेट न्यूज इंडिया,कुशीनगर लक्ष्मीगंज फणींद्र कुमार मिश्र व अनिल जायसवाल आधुनिक युग विज्ञान का युग है, हमारी आंखें जहां तक भी देख सकती हैं हमें विज्ञान ही दिखाई देता है । यह विज्ञान ही है जिसने लोगों के मन से अंधविश्वास को हटा दिया है क्योंकि यह सत्यापित तथ्यों, सिद्धांतों और नियमों पर आधारित है जिसका उद्देश्य छात्रों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक स्वभाव और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है।विज्ञान में सभी गतिविधियाँ एक विशिष्ट उद्देश्य से की जाती हैं जो विश्वसनीय और वैध तरीकों से साक्ष्य को एकत्र कर  विभिन्न आयामो को नियंत्रित करके सभी को सत्य समर्पित करती है। छात्रों द्वारा किए गए वैज्ञानिक नवाचारों, विचारों और परियोजनाओं को प्रस्तुत करने के लिए ही  विज्ञान प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है। विज्ञान प्रदर्शनी के इसी क्रम में जनपद कुशीनगर के लक्ष्मीगंज स्थित एस वी एन एकेडमी  मे विद्यालय के डायरेक्टर ऋषिकेश पांडे के निर्देशन में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के नन्हे वैज्ञानिकों ने 100 से भी अधिक मॉडल बनाया था जिसकी रियल लाइफ में बहुत ह...

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में एस वी एन एकेडमी के बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Image
स्टेट न्यूज इंडिया,कुशीनगर लक्ष्मीगंज  अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा भारतीय संस्कृति को परिचित कराने के लिए एक उत्कृष्ट योगदान दिया जा रहा है जिसमें सम्पूर्ण भारत में  परीक्षा कराई गई थी।  एस वी एन एकेडमी लक्ष्मीगंज के बच्चों ने  ब्लॉक स्तर के भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अंश कुमार सिंह कक्षा 8 से  उत्कृष्ट स्थान , व करन कन्नौजिया कक्षा 6 से श्रेष्ठ श्रेणी में अंक प्राप्त किया। विद्यालय परिवार इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। इस अवसर पर विद्यालय के डॉयरेक्टर  ऋषिकेश पांडेय ने बच्चो को इस परीक्षा से ज्ञान प्राप्त करने व पुनः बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।